इस थोड़ी सी दुनिया के अधूरे इंसान है हम:-

 

Windowside,#windowsidegirl

इस अधूरी-सी दुनिया के, 

अधूरे इंसान है- हम,

ना ख्वाब पूरे होते हैं-

ना नींद पूरी होती है,

फिर भी जीने का जो 

जज्बा है-बरकरार ही रहता है,

कोई छूप के रो लेता है -

कोई दिखाकर मुस्कुरा लेता है-

 ये‌‌ अधूरे इंसान पक्के हैं-

दर्द छुपाने में!

इस अधूरी-सी दुनिया के-

अधूरे इंसान हैं- हम !....

क्या कहें:- जैसे है - वैसे ही 'जी' रहे हैं-हम !



यह अलग सी बात रव्बो में फैल गई है-
 दोस्ती 'जहर' बन गई है!...

उल्टे सवालों को सीधा कर दो-ना,

क्यों परेशान करते हो-

जीने दो ना!...

Hindi moral values stories 👈❤️

चैन से नींद कैसे आए- 

दिलों में धोखे लिए बैठे हैं,

ये इंसान बड़े गुरुर पर बैठे हैं।.....


तबीयत खराब सी रहने लगी है-

लोग परेशान से रहने लगे हैं -

आंखों की नींद ख्वाब बन चुकी है-

शहरों की धूल गांव में आ गई है-

क्या बताऊं क्या हुआ है-लोगों को,

सब यूं ही परेशान बने बैठे हैं-

एक दूसरे की चुगली करते-करते इंसान:-

को खो बैठे हैं;

हकीकत बयां क्या करूं-

रहते-रहते किसी को भातें नहीं है-

चले जाते हैं तो सब रोने लग जाते हैं,

यह दुनिया है ऐसे:- लोगों की,

हम क्या कहें यहां पर बस जी रहे हैं,

जीते रहेंगे जीने से अच्छा कोई आदत भी नहीं है।....




Comments

Popular posts from this blog

Manzil

रामप्रसाद बिस्मिल

SHAHEED-E-AZAM